मिर्ज़ापुर में एक बार फिर गंगानदी का जलस्तर घटना शुरू होने से लोगो ने राहत की सांस ली, आज रविवार की सुबह 08 बजे केंद्रीय जल आयोग के जारी रिपोर्ट के अनुसार सुबह 06 बजे से 08 बजे के बीच 0.5 सेंटीमीटर प्रति घंटे से जलस्तर नीचे की ओर जाते दर्ज किया गया, जिससे वर्तमान में गंगा का जलस्तर 73.790 मीटर पर पहुंच गया है, जलस्तर घटने से तटवर्ती क्षेत्र के लोगो व प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है, पिछले कुछ दिन जलस्तर घटने के बाद बीते दो दिनों से एक बार पुनः बढ़ना शुरू हो गया था, आज रविवार को 0.5 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से नीचे की ओर घट रहा है, मिर्ज़ापुर में गंगानदी का चेतावनी बिंदु 76.724 मीटर और खतरे का निशान 77.724 मीटर है, आज रविवार को सुबह 08 बजे केंद्रीय जल आयोग के जारी रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा जलस्तर घटते हुए 73.790 मीटर पर रिकार्ड किया गया,
Share: