Advertisement

मिर्ज़ापुर कोतवाली देहात क्षेत्र में बहुभोज के दौरान चली गोली से युवक को लगने से मौत

मिर्ज़ापुर कोतवाली देहात क्षेत्र में बहुभोज के दौरान चली गोली से युवक को लगने से मौत
मिर्ज़ापुर थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के नारीबारी गांव में बहुभोज के दौरान चली गोली 22 वर्षीय एक युवक को लगने से उसकी मौत हो गयी, मृतक की पहचान अजय रैदास पुत्र भूतनाथ रैदास, निवासी राजापुर के रूप में हुई, मिली जानकारी के अनुसार 01 मई की रात थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के नारीबारी गांव के एक घर पर बहुभोज कार्यक्रम चल रहा था, इस दौरान हुई फायरिंग की वारदात हो गयी, और 22 वर्षीय युवक अजय रैदास को गोली लग गयी, युवक को गोली लगते ही गांव में अफरातफरी मच गई, मृतक के पिता ने गांव के ही बुंदेला पुत्र रघुनाथ पर गोली चलाने की नामजद तहरीर दी है, हत्या के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है, लेकिन आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें