Advertisement

मिर्ज़ापुर कलेक्ट्रेट परिसर में घूम रहा फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर पकड़ा गया महिला थाना में आया था पोस्टिंग लेने

मिर्ज़ापुर कलेक्ट्रेट परिसर में घूम रहा फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर पकड़ा गया महिला थाना में आया था पोस्टिंग लेने
मिर्जापुर में आज बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रहे एक संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधी पर जब कलेक्ट्रेट में मौजूद लोगो की नजर पड़ी तो उससे पूछताछ करने लगे, उसकी संदिग्ध गतिविधियों और हावभाव को देखकर उसकी ओर से संतोष जनक जवाब न मिलने पर लोगो ने शहर कोतवाली पुलिस को बुलाकर उसे सौंप दिया, संदिग्ध व्यक्ति खुद को पुलिस की वर्दी पहन कर पुलिस अधिकारी दिखाने की कोशिश कर रहा था, जब कि उसके वर्दी पर एक भी स्टार नही लगा था, सूचना मिलने पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस संदिग्ध को हिरासत में लेकर थाने ले गई, पूछताछ में उसने अपना नाम शिवलाल पाल और पता प्रयागराज बताया, उसने दावा किया कि वह महिला थाना में ड्यूटी करने आया था, लेकिन अपनी नियुक्ति संबंधित कोई दस्तावेज पुलिस के सामने प्रस्तुत नहीं कर सका, पुलिस हर एंगल से संदिग्ध व्यक्ति की जांच कर रही है ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें