मिर्जापुर जिला जेल में बन्द चील्ह थाने के हिस्ट्रीशीटर कैदी की संदिग्ध परिस्थियों में आज जेल के अंदर मौत हो गयी, घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन पुलिस तथा जेल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही व पिटाई का आरोप लगाया, जेल में बंद कैदी नन्हकू सिंह को 12 जून को हेरोइन की बिक्री के आरोप में एसओजी टीम ने गिरफ्तार किया था, जिसे न्यायालय से जेल भेजा गया था, जेल प्रशासन की माने तो जेल में बंद रहने के दौरान उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, डाक्टरो ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दिया था, जिसे जेलकर्मियों ने गंभीरता नहीं लिया, आज नन्हकू सिंह की मौत हो गयी, नन्हकू के परिजनों ने जेल प्रशासन और पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ,
Share: