मिर्ज़ापुर थाना कछवां क्षेत्र में ₹25 हजार का इनामिया असलहा तस्कर गैंग के सरगना के साथ पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया, उसके कब्जे से 01 पिस्टल.32 बोर, 02 कट्टा 315 बोर साथ ही जिंदा कारतूस व खोखा बरामद किया, पुलिस जानकारी के अनुसार थाना कछवां पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो असलहा तस्कर मोटरसाइकिल से भटौली के रास्ते भदोही की तरफ जा रहे है, जिनके पास अवैध असलहा है, उक्त सूचना पर थाना कछवां पुलिस टीम द्वारा केवटावीर के पास घेराबंदी कर वाहन चेकिंग जा रही थी कि एक मोटरसाइकिल पर दो लोग सवार आते दिखाई दिए, जिन्हें पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो पुलिस से घिरता देखकर मोटरसाइकिल सवार फायरिंग करने लगे, पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक अभियुक्त के पैर में गोली लगी है, तथा दूसरा मौके से भागने में सफल रहा, घायल अभियुक्त देवश्वर शुक्ला पुत्र कृपाशंकर निवासी जयवंत सिंह का पुरा थाना पड़री के कब्जे से एक पिस्टल.32 बोर, 02 कट्टा 315 बोर के साथ कारतूस व खोखा बरामद किया गया, फरार दूसरे अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों सम्भावित स्थानों पर दबिश दे रही, पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है ,
Share: