Advertisement

मिर्ज़ापुर एस.एन. पब्लिक स्कूल के 12वी के बच्चों ने नम्बर वन का दबदबा कायम रखा शत प्रतिशत परिणाम देख चैयरमैन दिखे गदगद

मिर्ज़ापुर एस.एन. पब्लिक स्कूल के 12वी के बच्चों ने नम्बर वन का दबदबा कायम रखा शत प्रतिशत परिणाम देख चैयरमैन दिखे गदगद
मिर्ज़ापुर जनपद में शिक्षा के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ एस.एन. पब्लिक स्कूल मुसफ्फरगंज ब्रांच के बच्चों ने आज घोषित CBSE 12वीं परीक्षा परिणाम में अपने विद्यालय के नम्बर वन होने के दबदबे को कायम रखा, सभी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अच्छे अंक प्राप्त किए, शत प्रतिशत परिणाम देखकर विद्यालय के चैयरमैन डॉ राजेश सिंह व डायरेक्टर संध्या सिंह गदगद दिखाई दिए, परिणाम में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं टॉपर की सूची में शामिल होने पर विद्यालय में हर्ष और गर्व का वातावरण बना रहा, सभी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अच्छे अंक प्राप्त किए हैं, विद्यालय के चेयरमैन डॉ राजेश सिंह व डायरेक्टर श्रीमती संध्या सिंह तथा प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शुक्ला ने इस शानदार उपलब्धि पर सभी विद्यार्थियों, अध्यापकों और अभिभावकों को बधाई दी, उन्होंने कहा कि यह परिणाम छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है, प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, और यह परिणाम उसी का प्रमाण है, उन्होंने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया, डायरेक्टर श्रीमती संध्या सिंह ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता उनकी लगन और समर्पण का परिणाम है, उन्होंने शिक्षकों की मेहनत की भी प्रशंसा की और कहा कि उनकी निरंतर कोशिशों के कारण ही यह शानदार परिणाम संभव हो पाया है,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें