मिर्ज़ापुर थाना अहरौरा व थाना अदलहाट क्षेत्र के नरायनपुर वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर बुधवार की देर शाम दो अलग अलग सड़क हादसे में ट्रक व डम्पर की चपेट में आने से दो लोगो की मौत हो गयी, वही तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए, थ्सन अदलहाट क्षेत्र के नरायनपुर वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर सिकिया गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने हाईवा के चपेट में आने से बाइक सवार 25 वर्षीय आनंद कुमार की मौत हो गयी, आनन्द कुमार थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के सिरसी बघेल गांव का रहने वाला था, पीछे बैठा दूसरा युवक जितेंद्र कुमार निवासी थाना राजातालाब गंभीर रूप से घायल हो गया, दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया, दूसरी घटना भी बुधवार की ही है, थाना अहरौरा क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर रोड पर चित्तविश्राम त्रिमुहानी के पास सोनभद्र से वाराणसी गिट्टी लादकर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार हरिचरण (50) की मौत हो गई, हादसे में दो अन्य लोग 45 वर्षीय सुबास और 20 वर्षीय ईश्वर घायल हो गए, सभी थाना जमालपुर क्षेत्र के मदरा गांव के रहने वाले थे, जो सोनभद्र से एक ही बाइक से अपने घर लौट रहे थे, थाना अहरौरा क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर रोड पर चित्तविश्राम त्रिमुहानी के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की हवा से बाइक असंतुलित हो गई, वह संभल पाते, इससे पहले पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने बाइक में धक्का मार ट्रक का टायर हरिचरण सर पर चढ़ गया,
Share: