Advertisement

मिर्ज़ापुर अहरौरा क्षेत्र स्थित लिखनिया दरी में वाराणसी के डूबे युवक का आज SDRF टीम ने खोजा शव

मिर्ज़ापुर अहरौरा क्षेत्र स्थित लिखनिया दरी में वाराणसी के डूबे युवक का आज SDRF टीम ने खोजा शव
मिर्ज़ापुर थाना अहरौरा क्षेत्र स्थित लिखनिया दरी में कल वाराणसी से पिकनिक मनाने आये पांच युवकों में से एक युवक पैर फिसलने की वजह गहरे पानी मे चले जाने से डूब गया था, उसके साथ के युवको ने उसके परिवार को डूबने की जानकारी दी, साथ ही पुलिस को भी युवक के डूबने की जानकारी दी, कल देर शाम तक SDRF की टीम पानी मे डूबे युवक की तलाश करती रही लेकिन उसका कोई पता नही चल सका, रात का अंधेरा होने की वजह से SDRF टीम को अपना रेस्क्यू रोकना पड़ा, आज सोमवार की सुबह से ही पुनः SDRF टीम पानी मे युवक को खोजने में जुट गई, काफी खोज बिन के बाद SDRF टीम ने युवक के शव को बरामद कर लिया, युवक अहरौरा क्षेत्र स्थित लिखनिया दरी पर्यटन स्थल पर पिकनिक मनाने वाराणसी से अपने चार साथियो के साथ रविवार को युवक आया हुआ था, नहाते समय गहरे पानी मे चले जाने से वह डूब गया था, युवक की पहचान मोहम्मद नसीर उम्र 18 वर्ष पुत्र मतियूर रहमान वाराणसी के रूप में कई गयी, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही पूरा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें