Advertisement

मिर्ज़ापुर अहरौरा क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने सास, ससुर व पति को किया गिरफ्तार

मिर्ज़ापुर अहरौरा क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने सास, ससुर व पति को किया गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना अहरौरा क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में आज पुलिस ने मृतक की सास, ससुर व पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा, पुलिस जानकारी के अनुसार 29 अगस्त को नारद बिन्द निवासी हसनपुर कम्हरिया थाना बबुरी जनपद चन्दौली द्वारा अपनी पुत्री को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने एवं हत्या के सम्बन्ध में तहरीर दिया था, जिसके आधार पर धारा 80(2),85 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट पंजीकृत कर जांच करते हुए आज मुखबिर की सूचना के आधार पर 1. कैलाश बिन्द पुत्र विपत राम (ससुर), 2. अजय कुमार बिन्द पुत्र कैलाश बिन्द (पति) व 3. रामपति देवी पत्नी कैलाश बिन्द निवासीगण डकही थाना अहरौरा को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए तीनो आरोपियों को न्यायालय से जेल भेजा गया ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें