मिर्ज़ापुर विंध्याचल अष्टभुजा गेस्ट हाउस में आज मिर्ज़ापुर के प्रभारी मंत्री व प्रदेश के औद्योगिक विकास निर्यात प्रोत्साहन, एन0आर0आई0 एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता 'नन्दी' ने जिला प्रशासनिक समन्वय समिति की विधायकगण व पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर जन हित से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, विषयों पर चर्चा की, बैठक में नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक मझवां सुचिस्मिता मौर्य, विधायक छानबे रिंकी कोल, भाजपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर सरोज, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक सहित अन्य और भी लोग मौजूद रहे, बैठक में सभी जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय जन कल्याण का सबसे बड़ा मंत्र है, उन्होंने कहा कि उ0प्र0 सरकार का लक्ष्य है कि केन्द्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक बिना किसी भेदभाव के पहुंचे, नरेन्द्र मोदी जी राष्ट्रसेवा के 25 वर्षों को समर्पित 'सेवा संकल्प अभियान' को जनपद में व्यापक जभागीदारी और उत्साह के साथ आयोजित किया जाए, यह अभियान केवल सरकारी अभियान न बनकर बल्कि जन उत्सव के रूप में मनाया जाए,
Share: