Advertisement

मिर्ज़ापुर अधिवक्ता राजीव सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी 15 घंटे के अंदर मुठभेड़ में गिरफ्तार खुलासे से बची पुलिस की साख

मिर्ज़ापुर अधिवक्ता राजीव सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी 15 घंटे के अंदर मुठभेड़ में गिरफ्तार खुलासे से बची पुलिस की साख
मिर्ज़ापुर अधिवक्ता व ग्राम प्रधान पति राजीव सिंह उर्फ रिंकू सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने जाल बिछाकर 15 घंटे के अंदर मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया, जिससे जनपद में कानून व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवाल पर पुलिस की साख बच गयी, पुलिस ने बीती रात 10:30 मिनट पर राबर्टसगंज तिराहे पर पुलिस वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार भागने लगा तो पुलिस द्वारा उसका पीछा किया, पीएससी बाउंड्री के पीछे आरोपी से पुलिस मुठभेड़ हो गयी, अधिवक्ता हत्याकांड का मुख्य आरोपी राजेन्द्र सोनकर पकड़ा गया, उसके पास से पुलिस ने हत्याकांड घटना में इस्तेमाल मोटर साइकिल, सहित 02 तमंचा, 02 जिन्दा व 03 खोखा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ, हम आपको बता दे कि मिर्ज़ापुर के थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के कतवारू का पूरा के सदभावना नगर में कल सुबह शनिवार को टहलने निकले अधिवक्ता राजीव सिंह उर्फ रिंकू सिंह को बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी, जिसका cctv फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे जनपद में हड़कम्प मच गया था, अधिवक्ताओं द्वारा सड़क जाम कर धरना प्रदर्शन शुरू हो गया था, पुलिस आश्वासन के बाद अधिवक्ताओं का आक्रोश शान्त हुआ था, पुलिस ने 15 घंटे के अंदर आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें