मिर्ज़ापुर थाना अदलहाट क्षेत्र के नरायनपुर रेलवे स्टेशन के पास में ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गयी, बताया गया कि रेलवे फाटक बन्द था, उस दौरान वृद्ध व्यक्ति रेलवे ट्रैक को पार कर रहा था, उसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेन के आ जाने से वृद्ध व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया, मृतक की पहचान ग्रामीणों ने लक्ष्मन पटेल उम्र 60 वर्ष पुत्र पनारु थाना अदलहाट ग्राम सोनई के रुप में की गई, सूचना मिलने पर जीआरपी और थाना चुनार पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ,
Share: