Advertisement

मिर्जापुर लालगंज क्षेत्र के बाणसागर नहर में एक अज्ञात महिला का पानी में बहता शव देख ग्रामीणो मचा हड़कम्प

मिर्जापुर लालगंज क्षेत्र के बाणसागर नहर में एक अज्ञात महिला का पानी में बहता शव देख ग्रामीणो मचा हड़कम्प
मिर्जापुर थाना लालगंज क्षेत्र के तेंदुआ खुर्द गांव में स्थित बाणसागर नहर में आज एक महिला का पानी में बहता हुआ शव देखकर स्थानीय ग्रामीणो में हड़कम्प मच गया, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच महिला के शव को पानी से बाहर निकलवा उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश कर रही, पुलिस द्वारा बताया गया कि तेंदुआ कला गांव के पास नहर में ग्रामीणों ने पश्चिम दिशा से बहकर आ रहे एक अज्ञात महिला का शव उतराता देखा, जिसकी सूचना पुलिस को दी, शव को बाहर निकलवा कर उसकी शिनाख्त का काफी प्रयासों के बाद भी उसकी पहचान नहीं हो सकी, महिला काली साड़ी पहने हुए है और शव काफी समय से पानी में होने के कारण फूल गया है, शव की फोटो और वीडियो आसपास के गांवों व सोशल मीडिया पर प्रसारित की गई, जिससे उसकी पहचान हो सके, प्रथम दृष्टया मौत का कारण डूबना प्रतीत हो रहा है, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले में आगे की विधिक कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें