Advertisement

मथुरा में एक व्यक्ति ने अपने तीन मासूम बच्चों का गला घोट मारा पत्नी को भी मारा खुद भी करंट लगाकर दी जान

मथुरा में एक व्यक्ति ने अपने तीन मासूम बच्चों का गला घोट मारा पत्नी को भी मारा खुद भी करंट लगाकर दी जान
मथुरा के थाना महावन क्षेत्र के गांव खप्परपुर में एक व्यक्ति ने अपने तीन मासूम बच्चों का गला घोटकर मारा, उसके बाद पत्नी के सर पर भारी सामान से मार उसे भी मौत के घाट उतार दिया, बाद में खुद भी करंट लगाकर आत्महत्या कर ली, मृतक ने मरने से पहले एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया, जिसमे मृतक मनीष ने बताया कि में अपनी मर्जी से सब को मारकर आत्महत्या कर रहा हुँ, किसी परिवारीजन या गांव और खेत खरीदने वाले व्यक्तियों का कोई कसूर नही है, आत्महत्या हम अपनी मर्जी से कर रहा हुं, किसी व्यक्ति को इस मामले में परेशान ना किया जाए, घर की दीवार पर एक पर्ची में भी आत्महत्या करने की बात लिखी है, बताया गया कि मथुरा के थाना महावन क्षेत्र के गांव में मनीष जाटव 35 वर्ष, उनकी पत्नी 32 वर्षीय सीमा, पांच वर्षीय बेटी हनी, चार वर्षीय प्रियांशी और दो वर्ष के बेटे पंकज का शव सुबह के घर के अंदर पड़ा मिला, पुलिस जांच कर रही है कि ये आत्महत्या है या फिर कोई और कारण ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें