भदोही जनपद के थाना औराई क्षेत्र के बनपुरवा जंगला गांव में पुरानी चली आ रही जमीनी विवाद में आज दो पक्षो के बीच जमकर लाठी डंडे चले, इस बीच एक पक्ष के द्वारा लाइसेंसी रिवाल्वर से ताबड़तोड़ फायरिंग करने से दूसरे पक्ष के एक युवक को गोली लगने से उसकी मौत हो गयी, जबकि दो अन्य लोग घायल बताए गए, बताया गया कि दोनों पक्षो के बीच चले आ रहे जमीनी विवाद दीवानी न्यायालय में विचाराधीन है, उसी विवाद को लेकर आज दोनों पक्षो के बीच कहासुनी के बीच मारपीट शुरू हो गया, जिसमे दोनों पक्ष में जमकर लाठी डंडे चलने लगे, आरोप है कि इसी बीच एक पक्ष के बृजेश कुमार यादव ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग शुरू कर दिया, दूसरे पक्ष के आशीष यादव उम्र 28 वर्ष की गोली लगने से मौत हो गयी, दूसरे एक व्यक्ति के हाथ में गोली लगने से घायल हो गया, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लाइसेंसी रिवाल्वर को जब्त कर घटना से जुड़े तीन व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की कर रही है, गांव में बड़ी संख्या में पुलिसफोर्स को तैनात किया गया है,
Share: