Advertisement

भदोही के बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्रा व उनके चार सहयोगियों को कठोर आजीवन कारावास की हुई सजा सुनाई गई

भदोही के बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्रा व उनके चार सहयोगियों को कठोर आजीवन कारावास की हुई सजा सुनाई गई
भदोही के बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्रा व उनके चार सहयोगियों को प्रयागराज के एमपी-एमएलए कोर्ट में कल 46 साल पुराने हत्या के मामले में सभी के उपर आरोप सिद्ध हो गए थे, आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्रा व उनके चार सहयोगियों न्यायालय में पेश हुए, एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने विजय मिश्रा सहित सभी तीन अन्य आरोपियों जीत नारायण, संतराम मिश्रा और बलराम मिश्रा को कठोर आजीवन कारावास की सजा सुनाई, साथ ही सभी पर एक एक लाख रुपये जुर्माना भी लगाए गए, कोर्ट ने चारों आरोपियों को कल दोषी करार दिया था, आज एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट के जज योगेश कुमार तृतीय ने सजा सुनाई, मामला 11 फरवरी 1980 का है, इन लोगो ने कचहरी परिसर में 35 वर्षीय प्रकाश नारायण पांडेय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, मृतक के बड़े भाई श्याम नारायण पांडेय ने कर्नलगंज थाने में हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी, आज फैसला सुनाए जाने के लिए कड़ी सुरक्षा में बाहुबली विजय मिश्रा को कचहरी परिसर में लाया गया था, एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट के बाहर भी भारी पुलिस बल तैनात किये गए थे ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें