प्रयागराज माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रदेश के 18 जिलों को सामूहिक नकल, व पेपर लीक को लेकर संवेदनशील घोषित किया गया, ये जानकारी यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने एक विज्ञप्ति जारी कर दी, प्रदेश के जिन जिन जिलों को सामूहिक नकल, व पेपर लीक मामले को लेकर संवेदनशील घोषित किया, उसमे आगरा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज, प्रयागराज, कौशांबी, प्रतापगढ़, हरदोई, कन्नौज, आजमगढ़, बलिया, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, देवरिया और गोण्डा को संवेदनशील घोषित किया गया, संवेदनशील घोषित जनपदों में बोर्ड परीक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए है, सभी जिलों के डीएम को परीक्षा के लिए अनिवार्य बैठक कर नकलविहीन परीक्षा की समीक्षा कराए जाने का भी निर्देश,
Share: