प्रयागराज मे बार काऊंसिल के चुनाव मे वकीलों के दो पक्षों मे झगड़े व मारपीट के बाद महिला वकील थाने में पहुंचकर एफआईआर न लिखे जाने को लेकर हाथ मे माचिस लेकर आत्म दाह करने की धमकी दी महिला पुलिस कर्मियों ने काफी समझा कर महिला के हाथों से माचिस को छीनकर उसे ऐसा करने से रोक लिया, मामला सिविल लाइन्स थाने का है, प्रयागराज के सिविल लाइन थाना में उस वक्त अफरातफरी मच गया, जब बार काउंसिल सदस्य पद की एक महिला प्रत्याशी ने अपने विरोधी प्रत्याशी पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए आत्मदाह करने का प्रयास किया, महिला अधिवक्ता आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर महिला कोतवाली पहुंची थी, महिला का कहना था कि जब तक आरोपी प्रत्याशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया जाता, तब तक वह थाने से नहीं हटेंगी, इसी दौरान वह हाथ में माचिस और ज्वलनशील पदार्थ लेकर थाने के भीतर बैठ गईं, थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मी घबरा गए, हालांकि तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला पुलिस कर्मी ने महिला वकील से माचिस और ज्वलनशील पदार्थ हटवाया उसे सुरक्षित तरीके से थाना परिसर में बैठा लिया, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, पुलिस का कहना है कि प्राप्त तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी ,
Share: