Advertisement

प्रयागराज थाना मेजा क्षेत्र के कुकुरकटवा गांव में ट्रिपल मर्डर तीन लोगो की सर कूचकर निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी

प्रयागराज थाना मेजा क्षेत्र के कुकुरकटवा गांव में ट्रिपल मर्डर तीन लोगो की सर कूचकर निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी
प्रयागराज थाना मेजा क्षेत्र के कुकुरकटवा गांव में एक परिवार के तीन लोगो की सर कूचकर निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गयी, मरने वालों में दो महिलाएं हैं, हमलावरों ने घर में दौड़ा-दौड़ाकर वारदात को अंजाम दिया, खून से लथपथ परिवार के सदस्यों की लाशें घर के अंदर से बाहर तक पड़ीं थीं, सभी के सिर पर कुल्हाड़ी जैसी भारी वस्तु से हमला किया गया, वारदात के समय घर में 4 लोग मौजूद थे, 60 साल की एक महिला घर में और थी, वह सुरक्षित है, महिला मानसिक विक्षिप्त बताई जा रही है, घटना थाना मेजा क्षेत्र के कुकुरकटवा गांव में सोमवार की रात हुई है, मंगलवार की सुबह जब पड़ोसी उठे तो ट्रिपल हत्याकांड का पता चला, पुलिस के मुताबिक, श्यामलाल गुप्ता उर्फ कल्लू और उनके दो भाई की पत्नियों की लाश मिली है, सभी की लाश घर के आहते से लेकर बाहर तक पड़ी हुईं थीं, श्यामलाल के दोनों भाई दूसरे राज्य में मजदूरी करते हैं, मृतकों की पहचान श्याम लाल गुप्ता (65), अमरावती देवी (55) और इंद्रावती देवी (करीब 50) के रूप में हुई है, आज सुबह ग्रामीणों ने जब घर के बाहर तीनों के शव पड़े देखे तो अफरा-तफरी मच गई, देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई, ग्रामीणों के अनुसार, परिवार के अधिकांश सदस्य रोजी-रोटी के सिलसिले में प्रदेश से बाहर रहते हैं, ऐसे में घर पर सीमित लोग ही मौजूद थे,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें