Advertisement

लखनऊ विधानसभा के बाहर दो महिलाओं ने किया आत्मदाह का प्रयास थाने पर उनकी सुनवाई नही होने से थी पीड़ित

लखनऊ विधानसभा के बाहर दो महिलाओं ने किया आत्मदाह का प्रयास थाने पर उनकी सुनवाई नही होने से थी पीड़ित
लखनऊ थाना हजरतगंज क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा के बाहर आज दो महिलाओं (मां और बेटी) द्वारा अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया गया, मौके पर मौजूद पुलिस बल ने दोनों महिलाओं को तत्काल सुरक्षित रूप से रोक लिया, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित नहीं हुई, दोनों महिलाओं को सुरक्षित रूप से थाना हजरतगंज लाया गया, जहां उनसे घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई, पुलिस द्वारा पूछताछ में दोनों महिलाएं ने बताया कि दोनों जनपद हरदोई के थाना संडीला क्षेत्र की निवासी हैं और उनका एक प्रकरण थाना संडीला क्षेत्र से संबंधित है, महिलाओं द्वारा अपने गांव स्थित मकान में चोरी, संपत्ति विवाद के प्रकरण में स्थानीय थाने पर कार्यवाही न होने और उच्च अधिकारियों द्वारा संज्ञान न लिए जाने से हताश थीं, महिलाओं के मुताबिक मामले में न्याय न मिलने एवं स्वयं को असुरक्षित महसूस करने के कारण वे अपनी बात शासन प्रशासन तक पहुंचाने हेतु लखनऊ आई ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें