प्रयागराज के नैनी क्षेत्र के एक घर में दो दिन पहले अचानक भीषण आग लग गयी थी, माँ ने आग की लपेट से लड़ते हुए अपने तीन बच्चों की जान बचाकर खुद जलकर मर गयी, बच्चों क़ो बचाने का वीडियो हुआ वायरल, जिसमे दिखा की महिला ने खुद क़ो बचाने का प्रयास न करते हुए अपने छोटे छोटे तीन बच्चों की जान बचा कर, खुद आग में ज़िंदा जल गई, महिला भीषण आग और धुएं के बीच वह करीब 30 मिनट तक अपने तीन बच्चों को बचाने के लिए संघर्ष करती रही, तेजी से फैल रही आग के बीच उसने एक साल के मासूम बच्चे को चादर में लपेटकर छत से पड़ोसियों की ओर बढ़ाया, पड़ोसियों ने किसी तरह हाथ बढ़ाकर बच्चे को सुरक्षित बचा लिया, इसके बाद उसने अपनी छत से गली के उस पार पड़ोसी की छत तक सीढ़ी लगाकर दो और बेटियों को भी सुरक्षित बाहर निकाल दिया, हालांकि, इस दौरान वह खुद आग और धुएं के बीच फंस गई, धुएं के कारण उसका दम घुटने लगा और देखते ही देखते वह आग की चपेट में आकर जिंदा जल गई, दिल दहला देने वाले दर्दनाक हादसे को देख हर कोई सहम गया, घटना 12 मई की है प्रयागराज के नैनी बाजार के क्रॉकरी कारोबारी संजीव के दुकान में किसी कारण से नीचे आग लग गयी थी, देखते ही देखते आग पूरे तीन मंजिल के मकान में बुरी तरह से फैल गयी, ऊपर मंजिल में रहने वाले परिवार के लोग आग में फंस गए, आग पर काबू पाने के लिए 12 फायरब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में लगी रही, 13 मई को भोर में करीब 4 बजे तक आग पर काबू पाया जा सका,
Share: