Advertisement

प्रयागराज करछना क्षेत्र में बेटे के मोबाइल देखने से नाराज पिता ने अपने बेटे का किया हत्या आरोपी पिता गिरफ्तार

प्रयागराज करछना क्षेत्र में बेटे के मोबाइल देखने से नाराज पिता ने अपने बेटे का किया हत्या आरोपी पिता गिरफ्तार
प्रयागराज थाना करछना क्षेत्र के कैथी गांव में बेटे की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेजा, पुलिस जानकारी के अनुसार थाना करछना क्षेत्र के कैथी गांव में पुलिस ने मंगलवार को आरोपी पिता रघुनंदन द्विवेदी ने अपने 18 साल के बेटे अभिषेक द्विवेदी की हत्या कर दी थी, पुलिस के अनुसार हत्यारोपी पिता शराब के नशे में जब घर पहुंचा था, तो उसका बड़ा बेटा अभिषेक द्विवेदी मोबाइल देख रहा था, पिता ने बेटे को मोबाइल न देखने और पढ़ाई करने को कहा, इसके बाद बेटे और पिता के बीच विवाद बढ़ गया, शराब के नशे में गुस्से में आकर पिता रघुनंदन द्विवेदी ने बेटे पर चाकू से हमला कर दिया, उसके बाद जिम करने वाले पत्थर लगे डंबल से उसके सीने पर कई वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, गिरफ्तारी के बाद आरोपी पिता 42 वर्षीय रघुनंदन द्विवेदी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, पुलिस आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजने की कार्रवाई पूरी कर रही है,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें