Advertisement

जौनपुर क्षेत्र में बारात लेकर जा रहे दूल्हे की गोली मारकर हत्या चंद सेकेंड में खुशियां मातम में बदली

जौनपुर क्षेत्र में बारात लेकर जा रहे दूल्हे की गोली मारकर हत्या चंद सेकेंड में खुशियां मातम में बदली
जौनपुर के सरायख्वजा के एक गांव से निकली बारात शादी रचाने जा रहे दूल्हे की रास्ते मे अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी, चंद सेकेंड में पूरे परिवार की खुशियां मातम में बदल गयी, इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया, घटना खेतासराय थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव की है, जहां सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के बड़उर गांव निवासी आजाद बिंद अपनी बारात लेकर जा रहे थे, परिवार और रिश्तेदार खुशी के माहौल में बारात की तैयारियों में जुटे थे, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह खुशी कुछ ही पलों में मातम में बदल जाएगी, बताया जा रहा है कि बारात जैसे ही बीबीपुर के पास पहुंची, तभी अपाची बाइक सवार नकाबपोश बदमाश अचानक वहां पहुंचे, बिना कुछ कहे उन्होंने दूल्हे आजाद बिंद को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोली चला दी, गोली लगते ही दूल्हा गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा और मौके पर अफरा-तफरी मच गई, घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए, जबकि परिजन और बाराती आनन-फानन में घायल दूल्हे को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहा डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया, पुलिस के अनुसार घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें