मिर्ज़ापुर में इन दिनों अपराधियो और दबंगों के हौसले इतने बुलंद हो गए है कि जहाँ थाना विंध्याचल क्षेत्र में बुद्धवार को एक ही दिन में दो हत्याएं कर दी गयी, तो वही बुद्धवार की रात करीब 9 बजे के आस पास नगर के थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के नारघाट पर एक युवक को दबंगो के गुट ने सीढ़ियों पर लाठी-डंडों से घसीट घसीट बेरहमी से पीटते हुए गंगानदी के करीब ले गए, युवक को पीटते हुए गंगा की ओर ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया, ताबड़तोड़ घटना को देखते हुए ऐसा लगता है कि दबंग और अपराधी क्षवि के लोगो मे कानून का खौफ पूरी तरह से समाप्त हो गया, विंध्याचल क्षेत्र में एक दिन में दो हत्या, सुबह बच्चे की हत्या, देर शाम को गड़ासे से मारकर एक व्यक्ति की हत्या, रात 9 बजे के आस पास थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के नारघाट पर युवक को घसीटकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई,
Share: