मिर्ज़ापुर जनपद में आज दो बड़े भाजपा नेताओं का दौरा रहा, चुनार में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी तो दूसरी तरफ विन्ध्याचल में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी आज चुनार में पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह व वर्तमान विधायक अनुराग सिंह के घर मगरहा चुनार पहुंच पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह से मुलाकात किया, दूसरी तरफ यूपी के जल शक्ति कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह विन्ध्याचल पहुंचकर माँ विन्ध्यवासिनी देवी के दर्शन पूजन कर अष्टभुजा गेस्ट हाउस पर विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की, चुनार के ग्राम मंगरहा में चुनार विधायक अनुराग सिंह के आवास पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल सहित तमाम भाजपा नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया, इस अवसर पर जनपद के अन्य विधायक व भाजपा नेता मनोज जायसवाल सहित तमाम अन्य नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे ,
Share: