प्रयागराज में बेरोज़गार दोस्त का मज़ाक उड़ान एक दोस्त को इतना भारी पड़ा जिसकी उसने कल्पना तक नही की होगी, उसके साथ के तीन दोस्तो ने मिलकर उसकी हत्या करके उसके शव को एक बैग मे भरकर मध्यप्रदेश ले जाकर पहाड़ी से नीचे फेक दिया, ताकि किसी क़ो पता ना चल सके, बताया गया कि फोटो ग्राफ़र और क्रिएटर अलोक गुप्ता प्रयागराज के धूमनगंज के हरवारा मे किराये के कमरे पर रहता था, उसके साथ उसका दोस्त शुभम यादव भी साथ ही रहता था, अलोक की कमाई अच्छी थी, जिससे उसका रहन सहन भी अच्छा था, जिसक़ो देख कर शुभम जलन रखने लगा था, अलोक उसकी बेरोज़गारी का मज़ाक उड़ाता रहता था, शुभम क़ो ये बर्दास्त नहीं हुआ और उसने प्लान बनाकर कमरे पर ही अलोक की गोली मार कर हत्या कर दी, हत्या के बाद शुभम ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर अलोक की लाश एक बड़े बैग मे भरा और कार से लेकर मध्यप्रदेश ले जाकर सुहागी पहाड़ी से नीचे फेंक दिया, ताकि किसी क़ो पता ना चले की तरफ चला गया, उधर अलोक के परिवार के लोग धूमनगंज थाने मे आलोक के गायब होने की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करा चूके थे, पुलिस भी हैरान की लड़का अचानक कमरे से कैसे गायब हुआ, DCP सिटी ने पूरे मामले के वॉर्क OUT के लिए धूमनगंज थाने के प्रभारी धनंजय पांडे क़ो लेकर पुलिस की टीम बनाई, पुलिस ने सबसे पहले अलोक जहाँ रहता था, उस जगह का CCTV चेक कराया CCTV मे दिखा की अलोक का दोस्त शुभम और उसके दो साथी बड़ा बैग लेकर कार मे रख कर निकल रहे हैं, इसी बीच मध्यप्रदेश से एक अज्ञात लाश मिलने की खबर आ चुकी थी, पुलिस ने बॉडी की परिवार के लोगो से पहचान कराई, उसके बाद पुलिस ने आरोपी शुभम के MOBILE क़ो ट्रेस करके उसको और उसके दो साथियो क़ो गिरफ्तार कर लिया, पूछताछ मे शुभम नें हत्या की बात कुबूल की और बताया की वो उससे जलन रखता था, इसी वजह से उसने इस वारदात क़ो अंजाम दिया, DCP सागर जैन ने बताया की मृतक अलोक और शुभम एक साथ रहते थे, लेकिन शुभम बेरोज़गार था और अलोक उसका मज़ाक उड़ाता था, दुश्मनी की आग शुभम के मन मे काफी पहले से सुलग रही थी, इसी वजह से उसने इस वारदात क़ो अंजाम दिया, जिस कार से आरोपी लाश लेकर निकले थे उस कार क़ो और जिस पिस्टल से गोली मारी गई थी उसको पुलिस नें बरामद कर लिया, घटना 10 अगस्त की रात की है, जिसका खुलासा गुरुवार की रात पुलिस ने किया,
Share: