सोनभद्र हाथीनाला में वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर दो ट्रकों की आमने सामने की टक्कर में दोनों ट्रक में आग का गोला बन गया, दोनों ट्रक में सवार लोगो में दो लोग की जिंदा जलकर मौत हो गयी, घटना शनिवार देर शाम की है, दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति को गंभीर हालत में बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेज गया, बताया गया कि दोनों ट्रक तेज रफ्तार होने की वजह से टक्कर बड़ी जोरदार थी, दोनों ट्रकों में तुरंत ही आग लग गई, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, हादसे के बाद एक ट्रक का चालक और खलासी ट्रकों में ही फंस गए, दोनों की जलकर मौत हो गयी, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, सीओ पिपरी हर्ष पांडे और सीओ ओबरा अमित कुमार समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई, आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियों को बुलाया, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका,
Share: