वाराणसी पांडेयपुर चौकी पुलिस ने फर्जी पुलिस कार्ड व प्रेस का फर्जी आईकार्ड के साथ स्कार्पियो गाड़ी पर बसपा का झंडा लगाए रौब जमाने वाले संदिग्ध गतिविधियों के आरोपी को वाराणसी के पांडेयपुर चौकी प्रभारी दिनेश सिंह और उनकी टीम ने संदिग्ध गतिविधियों के आरोप में एक व्यक्ति को पकड़ा है, पुलिस के अनुसार, उसकी स्कॉर्पियो के शीशे पर पुलिस और प्रेस का लोगो लगा था, जबकि बोनट पर बसपा का झंडा लगा था, आरोप है कि उसने एसीपी और इंस्पेक्टर का नाम लेकर पुलिसकर्मियों पर दबाव बनाने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस टीम के सामने उसकी कथित हेकड़ी नहीं चली, पुलिस के मुताबिक, उसके पास से पुलिस का फर्जी आई-कार्ड और एक हिंदी दैनिक अखबार का आई-कार्ड बरामद हुआ है, पुलिस जानकारी के अनुसार लालपुर थाना पांडेयपुर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने UP 67 AL 3313 नंबर की स्कॉर्पियो को रोका, वाहन पर पुलिस के साथ साथ प्रेस लिखा था और गाड़ी की बोनट पर बसपा का झंडा लगा था, तलाशी में पुलिस ने दो कथित कूटरचित आई-कार्ड बरामद किए, एक पर UP पुलिस के उप निरीक्षक और दूसरे पर प्रेस ब्यूरो चीफ लिखा था, चार मोबाइल फोन भी मिले, पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपना नाम अनुभव आनंद पाण्डेय (30) बताया, पुलिस का दावा है कि फर्जी पुलिस आई-कार्ड टोल और चालान से बचने के लिए बनवाया गया था, आरोपी को धारा 204, 336, 340(2) BNS के तहत गिरफ्तार किया गया है, जबकि स्कॉर्पियो को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया, मामले में विधिक कार्रवाई जारी है,
Share: