वाराणसी थाना लंका क्षेत्र के नरिया तिराहे के पास शुक्रवार रात असलहा तस्करी की सूचना पर गिरफ्तार करने गयी पुलिस टीम परअसलहा तस्करो द्वारा फायरिंग कर दिया गया, घटना में सिपाही अमित शुक्ला को तीन गोलियां लगीं, जिन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था, पुलिस के अनुसार, टीम को आशुतोष नगर इलाके में अवैध हथियारों की बिक्री की सूचना मिली थी, दबिश के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसमें सिपाही अमित शुक्ला घायल हो गए, उनके पेट, पीठ और हाथ में गोलियां लगने की बात कही जा रही है, घटना के बाद पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर तलाशी अभियान चलाया, लोटूबीर मंदिर के पास पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें राज विश्वकर्मा नाम के एक आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया, पूछताछ के बाद पुलिस सामनेघाट इलाके में छिपाए गए हथियारों की बरामदगी के लिए पुलिस टीम पहुंची, वहां अंजनी झा और राजू तिवारी नाम के दो अन्य आरोपियों ने पुलिस पर फिर फायरिंग शुरू कर दी, जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी और उन्हें भी गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया, इसी क्रम में पुलिस ने शिवाजी नगर कॉलोनी में चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया, मौके से 3 देसी पिस्टल, 143 कारतूस, 19 बैरल, ड्रिल व वेल्डिंग मशीन सहित 61 प्रकार के औजार बरामद हुए,
Share: