Advertisement

वाराणसी रामनगर क्षेत्र में यूपी एटीएस ने 30 लाख के इनामी नक्सली कमांडर को मुठभेड़ में किया ढेर

वाराणसी रामनगर क्षेत्र में यूपी एटीएस ने 30 लाख के इनामी नक्सली कमांडर को मुठभेड़ में किया ढेर
वाराणसी के थाना रामनगर क्षेत्र के टेंगरा मोड़ से रामनगर से मुगलसराय जाने वाले मार्ग पर आज रविवार भोर में यूपी एटीएस की 30 लाख के इनामी नक्सली कमांडर से मुठभेड़ हो गयी, एटीएस ने 30 लाख के इनामी नक्सली कमांडर को एसटीएफ ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया, जानकारी के अनुसार झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) का कमांडर बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता पुत्र पंचू गंझू, निवासी लूटू थाना लावालौंग, जिला चतरा, झारखंड अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से टेंगरा मोड़ से मुगलसराय की तरफ जा रहा था, एसटीएफ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एटीएस और रामनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे रोककर गिरफ्तार करने का प्रयास किया, पुलिस को देखकर वह मोटरसाइकिल से कूद गया, खुद को घिरता हुआ देख नक्सली बृजेश अपने दोनों हाथ में पिस्टल लेकर ATS टीम पर फायरिंग शुरू कर दिया, जवाबी कार्रवाई में नक्सली बृजेश उर्फ गोपाल सिंह को गोली लगने पर वह जमीन पर ढेर हो गया, जबकि उसका साथी मौके से बाईक लेकर फरार हो गया, इस दौरान बदमाश द्वारा चलाई गई गोलियां यूपी एटीएस के डिप्टी एसपी विपिन राय और हेड कांस्टेबल नितेन्द्र कृष्ण की बुलेट प्रूफ जैकेट पर भी लगीं, घायल बृजेश को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा, पुलिस के अनुसार नक्सली कमांडर बृजेश पर झारखंड सरकार द्वारा 25 लाख रुपये और एनआईए द्वारा 5 लाख रुपये कुल 30 लाख का पुरस्कार घोषित था, इस कुख्यात नक्सली के बारे में बताया जा रहा है कि यह नक्सली का कमांडर रह चुका है, NIA और ATS के साथ झारखंड पुलिस इसे काफी समय से तलाश कर रही थी,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें