Advertisement

मिर्ज़ापुर GRP और RPF की संयुक्त टीम ने सांसी गैंग के चार लोगों को किया गिरफ्तार AC कोच में सामानों की करते थे चोरी

मिर्ज़ापुर GRP और RPF की संयुक्त टीम ने सांसी गैंग के चार लोगों को किया गिरफ्तार AC कोच में सामानों की करते थे चोरी
मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान के दौरान जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने आज ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बनाकर उनके सामानों की चोरी करने वाले अंतरराज्यीय सांसी गैंग के चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया, आरोपियों के कब्जे से चोरी के पांच मोबाइल फोन, आभूषण और नकदी बरामद की, पकड़े गए सभी आरोपी हरियाणा रोहतक के रहने वाले बताए गए हैं, पुलिस उपाधीक्षक GRP प्रयागराज अरुण कुमार पाठक द्वारा बताया गया कि मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रेन संख्या 13202 राजगीर जनता एक्सप्रेस के एसी कोच बी-2 में सांसी गैंग के सदस्य सफर कर रहे हैं, सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने ट्रेन के स्टेशन पहुंचते ही कोच की घेराबंदी कर चार संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरियाणा के रोहतक निवासी सुरेंद्र राजपूत, जॉनी, मुकेश कुमार और सुरेंद्र के रूप में हुई है, तलाशी के दौरान उनके कब्जे से मोबाइल फोन, 2 अंगूठियां, 3 पायल और 4,900 रुपये नकद बरामद किए गए पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उनका गैंग 7 से 8 सदस्यों का है, गैंग के सदस्य एसी कोच में परिवार के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को निशाना बनाते थे, यात्रियों को बातचीत में उलझाकर उनका सामान उतारने में मदद के बहाने बैग की चेन खोलकर मोबाइल, आभूषण और नकदी चोरी कर लेते थे, चोरी के बाद बैग की चेन दोबारा बंद कर दी जाती थी, जिससे यात्रियों को तुरंत घटना की जानकारी नहीं हो पाती थी,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें