मिर्ज़ापुर उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ ही छठ महापर्व का समापन हो गया, 36 घंटे के निर्जला व्रत के बाद व्रतियों के चेहरों पर भक्ति और संतोष की झलक दिखी, सोमवार की भोर में ही आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला, गंगा की लहरों पर जब सूर्य की पहली सुनहरी किरणें बिखरीं, तो सैकड़ों व्रतियों ने हाथ जोड़कर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया और चार दिवसीय छठ महापर्व का भव्य समापन हो गया, कमर भर गंगा जल में खड़े व्रतियों के हाथों में बांस के सूप में सजे ठेकुआ, फल, नारियल, गन्ना और जलते दीप गंगा तट की शोभा बढ़ा रहे थे, 36 घंटे के निर्जला व्रत के बाद व्रतियों के चेहरों पर भक्ति और संतोष की झलक दिखाई दी, अर्घ्य के बाद परिजनों ने एक-दूसरे को प्रसाद बांटा और व्रतियों ने पारण किया, घाट पर सुरक्षा के लिए पुलिस, गोताखोर मुस्तैद रहे,
Share: