मिर्ज़ापुर जिला मुख्यालय पर आज समाजवादी पार्टी के नेताओ व कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का पुतला दहन करने वालो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर जिरदार प्रदर्शन करते हुए पुलिस अधीक्षक को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी व पुलिस उपाधीक्षक (नगर) को सौंपा, प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि विगत 28 जुलाई को स्थानीय संकटमोचन तिराहे पर अराजक तत्वों द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी का पुतला दहन किया गया था, जो कि "जीवित व्यक्ति के पुतला दहन" के अंतर्गत कानूनन अपराध के साथ ही पूर्णतः अलोकतांत्रिक व अमर्यादित है, इनके खिलाफ चौबीस घंटे के अंदर मुकदमा दर्ज किए जाने की चेतावनी देते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि अन्यथा हमारे कार्यकर्ता भी जिले भर के चट्टी चौराहों पर पुतला दहन का अभियान चलाएंगे, जिसके लिए पुलिस व जिला प्रशासन ही पूरी तरह जिम्मेदार होगा,
Share: