Advertisement

मिर्ज़ापुर विंध्याचल क्षेत्र में पटाखे की चिंगारी से भेंट चढ़ गया विधवा का आशियाना कपड़े राशन सहित पूरी गृहस्थी जलकर हुई खाक

मिर्ज़ापुर विंध्याचल क्षेत्र में पटाखे की चिंगारी से भेंट चढ़ गया विधवा का आशियाना कपड़े राशन सहित पूरी गृहस्थी जलकर हुई खाक
मिर्ज़ापुर थाना विंध्याचल क्षेत्र के बनवारीपुर नए पुरवा में पटाखों की चिंगारी ने एक गरीब विधवा महिला की पूरी गृहस्थी को जलाकर राख कर दिया, घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान जल गया, महिला के पति की मौत के बाद महिला अपने चार छोटे-छोटे बच्चों के साथ मकान में रहा करती थी, मिली जानकारी के अनुसार, नीतू देवी उम्र 38 वर्ष पत्नी स्वर्गीय बबलू अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए सब्जी का ठेला लगाकर किसी तरह गुजर-बसर करती थीं, उनके चार छोटे-छोटे बच्चे हैं, परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही बेहद दयनीय थी, करीब आठ महीने पूर्व उनके पति बबलू की कैंसर के कारण मौत हो गई थी, महिला सब्जी बेचकर घर का खर्चा चलाती थी, दीपावली पर पटाखे की चिंगारी से महिला के घर में आग लग गयी, घर में रखा अनाज, बर्तन, बिस्तर, कपड़े और रोजमर्रा की जरूरतों का सामान सब कुछ जल कर खत्म हो गया, घर मे लगी आग देखकर नीतू देवी बदहवास होकर बेहोश हो गईं, किसी तरह से आग बुझाया गया, तब तक सब कुछ जलकर खाक हो चुका था,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें