मिर्ज़ापुर व आस पास के जनपदों व पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार चार दिनों से हो रही बारिश की वजह से अहरौरा जलाशय बांध का जलस्तर बढ़ गया, पानी के दबाव को कम करने के लिए बांध के दो फाटक को खोलकर जल निकासी की जा रही हैं, जरगो का जलस्तर 320.04 फीट तक पहुंचने पर शनिवार को शाम पांच बजे जलाशय के दो गेट संख्या 10 और 11 को तीन-तीन इंच खोलकर पानी की निकासी की जा रही है, दोनों गेटों से 276 क्यूसेक प्रति सेकेंड की दर से पानी छोड़ा जा रहा है, जलाशय की जलभराव क्षमता 322 फीट है, शनिवार की शाम जलाशय का जलस्तर 320.04 फीट दर्ज किया गया,
Share: