Advertisement Advertisement

मिर्ज़ापुर राजगढ़ क्षेत्र की महिला मायके से गलती से पहुंची चुनार महिला व एक वर्षीय बेटे की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

मिर्ज़ापुर राजगढ़ क्षेत्र की महिला मायके से गलती से पहुंची चुनार महिला व एक वर्षीय बेटे की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत
मिर्ज़ापुर थाना राजगढ़ क्षेत्र के भावा गांव निवासी स्मिता सिंह उम्र 35 वर्ष पत्नी इंद्रेश सिंह व उसके एक वर्षीय बेटे की चुनार स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई, बताया गया कि महिला स्मिता सिंह शुक्रवार की देर शाम अपने मायके सोनभद्र जनपद के इलाही गांव से ट्रेन के जरिए अपने गांव लूसा लौट रही थीं, वह गलती से अपने बच्चे संग चुनार स्टेशन पहुंच गई, जहां ट्रेन की चपेट में आने से महिला व उसके एक वर्षीय बेटे की दर्दनाक मौत हो गयी, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,​बताया गया कि महिला के एक बेटा और एक बेटी थे, वह छह वर्षीय बेटी को अपने ससुराल राजगढ़ क्षेत्र के भावा गांव में छोड़ कर अपने एक वर्षीय बेटे के साथ सोनभद्र के इलाही गांव अपने मायके गयी थी, शुक्रवार की देर शाम अपने मायके सोनभद्र के इलाही गांव से ट्रेन से अपने गांव लूसा लौट रही थीं, गलती से वह चुनार स्टेशन पहुंच गई, जहा चुनार क्षेत्र के पीरल्लीपुर गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से मां और एक वर्षीय बेटे की मौत हो गई,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें