मिर्ज़ापुर थाना राजगढ़ पुलिस ने आज बड़ी मात्रा में अवैध गांजा के साथ दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा, पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना राजगढ़ क्षेत्र के ग्राम इन्द्रानगर हनुमान मंदिर हिनौता मौड़ के पास से 1. तपेश्वर पुत्र बन्धु राम निवासी ग्राम इन्द्रानगर दरवान थाना राजगढ़ व 2. कल्लू पुत्र हरिश्चन्द्र उर्फ हरचन्द निवासी ग्राम सेमरा बरहो थाना राजगढ़ को गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 02 किलो 599 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, पुलिस ने धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय से जेल भेजा ,
Share: