Advertisement

मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक सेवा संकल्प अभियान के तहत पौधरोपण कर ग्रामीणों को कपड़े के थैले वितरित किए

मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक सेवा संकल्प अभियान के तहत पौधरोपण कर ग्रामीणों को कपड़े के थैले वितरित किए
मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गोल्हनपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष के सेवा, समर्पण एवं सुशासन के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के तहत पौधरोपण करने के बाद पर्यावरण को सुरक्षित एवं संरक्षित रखने के संदेश के साथ ग्रामीणों को कपड़े के थैले वितरित किए, आज ग्राम गोल्हनपुर में पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक मुक्त भारत को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने पर्यावरण को सुरक्षित एवं संरक्षित रखने के संदेश के साथ अपने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया, उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की, इसके साथ ही प्लास्टिक मुक्त भारत के संकल्प के तहत विधायक जी ने ग्रामीणों को कपड़े के थैले वितरित किए, उन्होंने कहा कि बाजार से सामान खरीदते समय प्लास्टिक की थैलियों के स्थान पर कपड़े के थैले का प्रयोग करें, प्लास्टिक का कम से कम उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें