मिर्ज़ापुर मड़िहान क्षेत्र पटेहरा के लेदुकी गांव में कल शनिवार की देर शाम आकाशीय बिजली गिरने से सिवान में चर रहे 12 भैंसों की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गयी थी, इसकी खबर की जानकारी लगते ही पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज लेदुकी गांव में पहुंचकर भैंसो से स्वामी हीरालाल भूर्तिया, कैलाश भूर्तिया एवं सुरेश भूर्तिया पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया, पटेहरा कलां के ग्राम लेदुकी कल हीरालाल भूर्तिया, कैलाश भूर्तिया एवं सुरेश भूर्तिया भैंस सिवान में चर रहे थी कि अचानक आकाशीय बिजली गिरने से 12 भैंस की मौके पर ही मौत हो गई थी, उक्त सूचना पाकर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने कल ही घटना स्थल पर तहसीलदार मड़िहान को भेज जांच करने व पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे, आज स्वंय विधायक जी पीड़ित परिवार के आवास पर पहुंचकर मुलाकात कर कहा की मैं एवं मेरी सरकार पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं, उक्त परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं,
Share: