मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने आज प्राथमिक विद्यालय विकासखंड राजगढ़ के बैरमपुर में स्कूल चलो अभियान के तहत रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, बेसिक शिक्षा परिषद के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम स्कूल चलो अभियान के भव्य कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायके रमाशंकर सिंह पटेल ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया, इसके पश्चात उन्होंने स्कूल चलो रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, रैली के माध्यम से ग्रामीणों एवं अभिभावकों को अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने तथा उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए जागरूक किया गया, इस अवसर विधायक ने विद्यालय में नवस्थापित पुस्तकालय का फीता काटकर उद्घाटन भी किया, साथ ही विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, अपने संबोधन में विधायक जी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों का अभूतपूर्व कायाकल्प हुआ है, आज विद्यालयों में बेहतर भवन, स्मार्ट कक्षाएं, स्वच्छ शौचालय, पेयजल, पुस्तकालय, खेल सामग्री सहित आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे शिक्षा का वातावरण पूरी तरह बदल गया है ,
Share: