मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हुसैनपुर में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओ को सुना, इस दौरान ग्रामीणों ने गांव में नाबदान एवं जल निकासी की समस्या से अवगत कराया, साथ ही बताया कि गांव में पक्का रास्ता न होने के कारण आवागमन गांव का जल निकासी न होने के कारण काफी परेशानी होती है, ग्रामीणों ने नाली, पुल एवं सीसी रोड निर्माण कराए जाने की मांग विधायक जी के सामने रखी, ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए विधायक जी ने गांव में स्थलीय निरीक्षण कर नाली, पुल एवं सीसी रोड निर्माण के लिए ₹37 लाख देने की घोषणा की, उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इसी वित्तीय सत्र में निर्माण कार्य का एस्टीमेट तैयार कराकर पक्की नाली एवं सीसी रोड का निर्माण शुरू कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को समस्याओं से निजात मिल सके,
Share: