मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल भाजपा नेतृत्व के आह्वान पर गांव चलो अभियान के अंतर्गत आज भी अपने मड़िहान विधानसभा क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक गांव में जनसंपर्क किया, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल जिन आधा दर्जनों गांव में जनसंपर्क किया उसमे अदलहाट के ग्राम मिल्की वरवां (मनऊर), जमालपुर के ग्राम डूहीकलां, ग्राम चौकिया, ग्राम भाईपुरकलां, ग्राम मीरपुर, अहरौरा के ग्राम धुरिया, सहित अन्य गांव शामिल है, क्षेत्रीय लोगो से जनसंपर्क विधायक जी भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न नौ साल की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों के बारे में विस्तार से क्षेत्रीय लोगो को जानकारी दी, विधायक जी ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही सरकार की प्रथम प्राथमिकता है, कार्यक्रम के दौरान विधायक जी ने गांव के वरिष्ठजनों को अंगवस्त्र एवं बुकलेट भेंट कर सम्मानित कर उनका आशीर्वाद भी लिया ,
Share: