मिर्ज़ापुर मड़िहान क्षेत्र ग्राम परसौना की एक महिला ने पति की दूसरी शादी कर लेने के शक में अपने तीन बच्चों संग जहर पी लिया, इलाज के दौरान महिला व एक बच्चे की मौत हो गयी, जब कि दो बच्चे मौत और जिंदगी के बीच लड़ रहे है, दोनो की हालत गंभीर बनी हुई है, पुलिस ने दोनो शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है, पुलिस के अनुसार, थाना मड़िहान क्षेत्र के परसौना गांव निवासी कुसुम सोमवार की रात करीब 11 बजे अपने तीन बच्चों 12 वर्षीय मथु, 10 वर्षीय राधिका और 8 वर्षीय सत्या को कथित तौर पर जहर पिलाने के बाद खुद भी जहर पी लिया, सभी की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल मड़िहान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) ले जाया गया, जहा इलाज के दौरान 38 वर्षीय महिला कुसुम व 10 वर्षीय बेटी राधिका की मौत की मौत हो गयी, जब दो बेटी कि मधु और सत्या का इलाज किया जा रहा है, दोनो की हालत भी गंभीर बताई गई, पूरी घटना क्रम ये रहा कि कुसुम का पति धर्मेंद्र दिल्ली में रहकर काम करता है, वह चार दिन पहले गांव आया था, कुसुम को संदेह था कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है, इसी वजह से वह उसे अपने साथ नहीं ले जाता, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है,
Share: