Advertisement

मिर्ज़ापुर में बीते दिनों सोनार की दुकान में हुई बड़ी चोरी का खुलासा वाराणसी व दुद्धी के दो शातिर चोर गिरफ्तार दस लाख के गहने बरामद

मिर्ज़ापुर में बीते दिनों सोनार की दुकान में हुई बड़ी चोरी का खुलासा वाराणसी व दुद्धी के दो शातिर चोर गिरफ्तार दस लाख के गहने बरामद
मिर्ज़ापुर थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र में बीते दिनों एक सोनार की दुकान में हुई बड़ी चोरी का आज पुलिस ने खुलासा करते हुए वाराणसी व सोनभद्र दुद्धी के दो शातिर चोरो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के दस लाख के गहने बरामद किया, पुलिस के अनुसार थाना कोतवाली कटरा पर आकाश वर्मा निवासी राजेन्द्र नगर भटवा के पोखरी द्वारा अपने गहने की दुकान में चोरी के सम्बन्ध में तहरीर दी थी, पुलिस चोरी की घटना के अनावरण हेतु भौतिक एवं इलेक्ट्रानिक साक्ष्य संकलित करते कर मुखबिर की सूचना के आधार पर 1. राजकुमार पटेल पुत्र जवाहर पटेल निवसी रमरेपुर संजयनगर कालोनी पाण्डेयपुर थाना लालपुर जनपद वाराणसी व 2. शिवम मौर्या पुत्र लवकुश मौर्या निवासी दुमहन थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र को मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया, इनके कब्जे से चोरी की 195 पायल, 238 बिछिया, 37 अंगुठी चांदी, 144 अंगुठी पीली धातु तथा 10,100 रूपये नगद बरामद किया, पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए दोनो आरोपियों को न्यायालय से जेल भेजा जा रहा ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें