मिर्ज़ापुर थाना कोतवाली कटरा क्षेत्र से 06 लाख मूल्य के हेरोइन मादक प्रदार्थ के साथ पुलिस ने शातिर हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा, पुलिस जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाई जा रही कार्यवाही में थाना कोतवाली कटरा पुलिस टीम ने मुखबीर की सूचना के आधार पर शातिर हेरोईन तस्कर अभिषेक सोनकर उर्फ मोनू सोनकर पुत्र जगदीश सोनकर निवासी नागरपुर थाना चुनार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 31.52 ग्राम हिरोइन बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 06 लाख रुपये है, शातिर तस्कर मिर्ज़ापुर व आस पास के क्षेत्र में मोटरसाईकिल से लोगो को प्लास्टिक की थैली में अलग अलग सप्लाई कर व खुद फुटकर बेचकर आर्थिक लाभ कमाता था, पुलिस ने धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय से जेल भेजा ,
Share: