Advertisement

मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक क्षेत्रवासियों संग बैठक कर मुख्यमंत्री के जनसभा में बड़ी संख्या में पहुंचने की लोगो से की अपील

मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक क्षेत्रवासियों संग बैठक कर मुख्यमंत्री के जनसभा में बड़ी संख्या में पहुंचने की लोगो से की अपील
मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल अपने विधानसभा क्षेत्र के कई गांव में क्षेत्रवासियों के साथ बैठक कर 15 अक्टूबर को मिर्ज़ापुर में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनसभा में बड़ी से बड़ी संख्या में पहुंचने की लोगो से अपील की, विधायक जी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन और विशाल जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए मड़िहान विधानसभा क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं, मड़िहान मंडल के विभिन्न गांवों में तूफानी दौरा किया है, जिसमे हरदी मिश्र, गुलालपुर, बलहरा सहित दर्जन भर गांवों में पार्टी कार्यकर्ताओं, सम्मानित नागरिकों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें कीं, बैठकों के दौरान क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि कल 15 अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिर्जापुर आगमन पूरे जनपद के विकास और गौरव का प्रतीक है, विधायक जी ने मड़िहान विधानसभा क्षेत्र में लोगो से अपील किया कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाएं,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें