मिर्ज़ापुर से वाराणसी आने जाने की दूरी अब और भी कम होगी, मिर्ज़ापुर में 15 अक्टूबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कछवां भैंसा ओवरब्रिज का लोकार्पण कर जनता को समर्पित करेंगे, आज से ही भैंसा ओवरब्रिज पर लोगो का आवागमन शुरू हो गया है, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 अक्टूबर को मिर्ज़ापुर आ रहे है, विंध्याचल में माँ विंध्यवासिनी देवी के दर्शन-पूजन के बाद विंध्याचल स्थित कालीखोह मंदिर के मोड़ के पास जनसभा को संबोधित करेंगे, मुख्यमंत्री जिले में करीब दो घंटे रहने की संभावना है मां विंध्यवासिनी धाम में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद प्रयागराज-मिर्जापुर मार्ग पर विंध्याचल स्थित कालीखोह मंदिर के मोड़ के पास जनसभा को संबोधित करेंगे, इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मझवां क्षेत्र में 43.65 करोड़ की लागत से बने भैंसा ओवरब्रिज सेतु का लोकार्पण कर जनता को समर्पित करेंगे, मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं,
Share: