Advertisement

मिर्ज़ापुर मंडलायुक्त व जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय के धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

मिर्ज़ापुर मंडलायुक्त व जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय के धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी
मिर्ज़ापुर मंडलायुक्त विंध्याचल मंडल राजेश प्रकाश और जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने आज मड़िहान स्थित निर्माणाधीन मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय निर्माण स्थल का औचक निरीक्षण किया, उन्होंने शैक्षणिक और एकेडमिक ब्लॉकों सहित अन्य भवनों के निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लिया, निरीक्षण के दौरान कार्य की धीमी प्रगति देखकर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई, मौके पर देखा कि एकेडमिक ब्लॉक, प्रशासनिक भवन और लाइब्रेरी ब्लॉक का काम तय शेड्यूल से पीछे चल रहा है, कई जगहों पर मजदूरों की संख्या कम मिली, जिससे फिनिशिंग कार्य प्रगति कम पाई गई, अधिकारियों ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, सेफ्टी मानकों और ड्रेनेज विद्युतीकरण की प्रगति की फाइलें मौके पर तलब कीं, पेयजल व्यवस्था पर भी चर्चा की, निरीक्षण के बाद मंडलायुक्त ने विश्विद्यालय सभागार में साफ निर्देश दिए कि काम में तेजी लाई जाए, हर ब्लॉक की दैनिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए और गुणवत्ता से कोई समझौता न हो, जिलाधिकारी पवन गंगवार ने कार्यदायी संस्था को चेतावनी दी कि लापरवाही पर ठेकेदारी निरस्त करने की कार्रवाई होगी, मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय के तहत मिर्ज़ापुर, भदोही और सोनभद्र के 169 महाविद्यालय संबद्ध होंगे, यहां कृषि, निर्यात, जीआई उत्पाद और कौशल विकास से जुड़े पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रम प्रस्तावित हैं, जो विंध्य क्षेत्र के युवाओं को स्थानीय रोजगार से जोड़ेंगे, कार्यदायी संस्था को श्रमिक संख्या दोगुनी करने और दो शिफ्ट में काम कराने को कहा गया, विद्युत सब-स्टेशन, पानी और मार्ग को प्राथमिकता पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें