मिर्ज़ापुर थाना कोतवाली शहर क्षेत्र स्थित अधिशासी अभियन्ता नहर कार्यालय के अधिशासी अभियन्ता प्रमोद कुमार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने फर्जी दस्तावेज बनाकर सरकारी पैसे को गबन करने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा, पुलिस जानकारी के अनुसार अधिशासी अभियन्ता प्रमोद कुमार द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यालय के कुछ अज्ञात कर्मचारियों के साथ मिलकर कूटरचित फर्जी जाली दस्तावेज तैयार करके फर्जी तरीके से डिजिटल सिग्नेचर (डोंगल) का दुरूपयोग करते हुए अपने परिचितों व रिश्तेदारों के खाते में भुगतान कर शासकीय धनराशि का गबन करने के संबंध में तहरीर दी थी, तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली शहर पर धारा 409, 419, 420, 467, 468, 471 भादवि पंजीकृत कर जांच करते हुये, आरोपी 1.राजन दूबे पुत्र कैलाशनाथ दूबे निवासी पाण्डेयपुर अजोरा गार्डेन के पास थाना कोतवाली शहर व 2.राधाकान्त सिंह उर्फ बबलू सिंह पुत्र स्व0 शिवशंकर सिंह निवासी बबुरा थाना विन्ध्याचल, हालपता वीआईपी कालोनी थाना कोतवाली शहर को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय से जेल भेजा,
Share: