Advertisement

मिर्ज़ापुर नगर के मुकेरी बाजार स्थित पेट्रोल पंप पर कम तेल देने का युवक ने लगाया आरोप हंगामा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

मिर्ज़ापुर नगर के मुकेरी बाजार स्थित पेट्रोल पंप पर कम तेल देने का युवक ने लगाया आरोप हंगामा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
मिर्ज़ापुर थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के मुकेरी बाजार स्थित नटवर विठ्ठल के पेट्रोल पंप पर कम पेट्रोल देने एक युवक द्वारा आरोप लगाकर पेट्रोल पम्प पर हंगामा करते व तेल की नाप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया, ग्राहक युवक ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों पर तेल चोरी करने और निर्धारित मात्रा से कम पेट्रोल देने का आरोप लगाया, ग्राहक युवक का कहना है कि उसकी गाड़ी में पेट्रोल खत्म हो गया था, उसने थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के मुकेरी बाजार स्थित नटवर विठ्ठल के पेट्रोल पंप पर 100 रुपये का तेल डलवाया, गाड़ी में तुरन्त ही 100 रुपये का तेल भर गया, शक होने पर उसने गाड़ी से पूरा पेट्रोल नापमाप में निकाला तो तेल मात्र 650 ग्राम ही निकला, जिसको लेकर ग्राहक युवक पेट्रोल पम्प पर हंगामा करने के साथ ही पूरा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, सवाल उठता है क्या ग्राहकों को पेट्रोल पम्प पर कर्मचारियों द्वारा कम मात्रा में पेट्रोल देकर लुटा जा रहा है, सच्चाई क्या है ये तो सरकारी एजेंसी की जांच करने पर ही सामने आएगी,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें